एक सप्ताह में लगने वाली है डीएपी की एक रेक

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूँ। जिला कृषि अधिकारी दुर्गेश कुमार सिंह ने कहा है कि रवि अभियान में कृषकों द्वारा डीएपी की मांग को दृष्टिगत रखते हुए संयुक्त कृषि निदेशक (उर्वरक प्रभाग) उत्तर प्रदेश, कृषि भवन, लखनऊ से दूरभाष पर हुई वार्ता के क्रम में अवगत कराया है कि जनपद में 3200 मेट्रिक टन कृभको कंपनी की डीएपी की एक रेक सहकारिता क्षेत्र में एक सप्ताह में लगने वाली है, जिसे जिलाधिकारी के माध्यम से सहकारी समितियां को आवंटित कर जनपद में कृषकों को डीएपी विक्रय की जाएगी, जिससे किसानों को डीएपी की समस्या से राहत मिलेगी। जनपद में डीएपी आपूर्ति निरंतर बनाए रखने हेतु पूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं। किसानों को कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!