खेल प्रतियोगिता का समापन, एबीएसए ने बांटा पुरस्कार

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

देवा बाराबंकी। देवा शिक्षा क्षेत्र के न्याय पंचायत मलूकपुर की बेसिक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन कम्पोजिट विद्यालय वतियामऊ में किया गया। इस प्रतियोगिता में न्याय पंचायत मलूकपुर में आने वाले विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की वरिष्ट शिक्षिका मीना नोडल कविता वर्मा व प्रदीप मिश्रा के साथ विजय प्रताप सिंह नोडल शिक्षक आदर्श त्रिपाठी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित व मां सरस्वती पर पुष्प अर्पित कर शुभारंभ किया। विद्यालय प्रांगण में विद्यालय की शिक्षिका सोनम पटेल द्वारा बैज व आदित्य भारती द्वारा रोली चंदन लगाकर स्वागत किया गया संकुल शिक्षक प्रदीप मिश्र द्वारा क्रीड़ा प्रतियोगिता के दिशा निर्देश का संक्षिप्त रूपरेखा प्रस्तुत की गई व्यायाम शिक्षक आशीष प्रकाश की देखरेख में न्याय पंचायत के समस्त विद्यालयों के बच्चों ने। अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जिसमें प्राथमिक विद्यालय कुसुम्भा की लड़कियों ने कबड्डी मेंअपना कब्जा बरकरार रखा। जिसका प्रमुख श्रेय विद्यालय की शिक्षिका मंजू वर्मा को रहा। खंड शिक्षा अधिकारी रामनारायण यादव द्वारा समस्त बच्चों को पुरस्कार वितरित किया गया। इस अवसर पर कविता वर्मा, प्रदीप मिश्रा, विजय प्रताप सिंह, मंजू वर्मा, नीतू वर्मा, विनय कुशवाहा, अनुज कुमार, विजय बहादुर, दीप्ति सिंह, आदित्य भारती, सोनम पटेल, आदर्श त्रिपाठी, तरुण विश्वास आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

 

Don`t copy text!