नगर पंचायत बेलहरा में सपा और भाजपा के बीच छिड़ी जंग
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। नगर पंचायत बेलहरा में नगर पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। प्रमुख पार्टियों में से कांग्रेस और बसपा का अभी कोई प्रत्याशी सामने नहीं आया है लेकिन भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मैदान में उतर चुके है। इन पार्टियों के साथ ही निर्दलीय भी बड़ी मजबूती के साथ चुनाव समर में कूद चुके हैं। अबकी बार नगर पंचायत बेलहरा में समाजवादी पार्टी का चेयरमैन होगा या भाजपा का या फिर कोई तीसरा नगर पंचायत की कुर्सी पर अपना कब्जा जमाएगा, इस बात की भी चर्चाएं नगर पंचायत के चाय की होटलों से लेकर गांव की गलियों तक होना शुरू हो गई है। चुनावी समर में समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियो के साथ ही निर्दलीय भी किस्मत आजमा रहे। ऐसे में निर्दलीय उममीदवार मोहम्मद इस्लाम किसी से कम नहीं है, पिछले 5 साल नगर पंचायत में शामिल हुई ग्राम पंचायत सौरंगा के ग्राम प्रधान रहे और पिछले लंबे अरसे से नगर पंचायत अध्यक्ष की तैयारी कर रहे हैं। जिनकी धीरे-धीरे पहुंच लोगों के बीच अब बड़ा मुकाम बन गई है। जो इन बड़ी पार्टियों के लिए सिरदर्द साबित होगी। अभी तक जो लोग मोहम्मद इस्लाम को हल्के में ले रहे थे। उनके लिए अब इस्लाम बड़ी समस्या खड़ी कर रहे है और जीत के प्रबल दावेदारों में से एक हो गए हैं। वही समाजवादी पार्टी के मो अयाज खान को भी नगर पंचायत के लोग हल्के में नहीं ले रहे है,ं क्योंकि उनके मिलनसार स्वभाव के लोग कायल है। पिछले 5 साल में शायद नगर पंचायत बेलहरा का समग्र विकास तो नहीं हो सका है। बहुत सी गलियां नालिया रास्ते जरूर अधूरे हैं लेकिन चुनावी समर में बहुत ही मजबूती से डटे पड़े हैं। हर प्रत्याशी उन्हें मुख्य प्रतिद्वंदी के तौर पर देख रहा है। वही बात करें भाजपा की तो लोगों का मानना है कि अगर भारतीय जनता पार्टी ने इस बार सही प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारा तो चुनाव जीता जा सकता है। अगर पार्टी ज़बरदस्ती का प्रत्याशी थोपती है तो यह पार्टी के लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है क्योंकि स्थानीय चुनाव में स्थानीय मुद्दे और स्थानीय व्यवहार भी माने रखता है। भाजपा के समर्थकों में ठाकुर, ब्राम्हण, कायस्थ, बनिया के साथी दलित वोट भी निर्णायक भूमिका अदा करता है। इसलिए इनकी भावनाओं को अगर दरकिनार किया गया तो पार्टी के लिए दिक्कत खड़ी करेगा। भाजपा से इस वक्त दो प्रत्याशी लोगों के बीच चर्चा में हैं पहला नाम पिछड़ा वर्ग से आने वाले सुनील सोनी का आता है, वहीं दूसरा देवेंद्र मौर्य का है। भाजपा के प्रबल दावेदार की भूमिका में नज़र आ रहे है। सुनील सोनी पिछले लगभग 15 सालों से समाजसेवा और लोगों के बीच अपनी पहचान बना चुके हैं। लोगों का मानना है कि सवर्ण और दलित वोटरों में अपनी अच्छी पकड़ रखते हैं। लगातार नगर वासियों के बीच रहकर उनके दुख दर्द में शामिल होते रहे हैं। वही दूसरा चेहरा देवेंद्र कुमार मौर्य का है। वह मेंथा आयल के व्यवसायी है। पहली बार चुनाव लड़कर राजनीति की शुरुआत कर रहे हैं। हालांकि इनके पिताजी ग्राम पंचायत भटवामऊ में ग्राम प्रधान का चुनाव एक समय में जीते थे और अब देवेंद्र मौर्य अपनी पहचान बना रहे हैं। अब देखने वाला यह होगा कि आखिर नगर पंचायत का ताज किसके सिर सजेगा। कौन होगा नगर पंचायत बेलहरा का अगला चेयरमैन। यह चुनावी ऊंट किस करवट बैठेगा यह तो भविष्य तय करेगा लेकिन इतना तय है कि इस बार अगर भारतीय जनता पार्टी ठीक-ठाक जिताऊ प्रत्याशी उतारती है तो चुनाव बड़ा ही रोमांचक होगा।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

