निकाय चुनाव के दौरान व्यापारियों के सामने आने वाली समस्याओं को लेकर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्यूज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं। बिसौली निकाय चुनाव के दौरान व्यापारियों के सामने आने वाली समस्याओं को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने नायब तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि निकाय चुनाव के दौरान प्रत्याशियों के अवैध धन के इस्तेमाल रोकने को होने वाली वाहन चैकिंग में व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। व्यापारियों के धन को जमा करा लेने से उनका व्यापार रूक जाता है। ऐसे में व्यापारियों के वाहनों को चैक न किया जाए। वहीं व्यापारियों ने मतगणना के लिए मंडी समिति में मतपेटियां व्यापारियों की दुकानों पर न रखवाए जाने की भी मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में संगठन के नगर अध्यक्ष कृष्णअवतार शर्मा, महामंत्री धर्मेन्द्र वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र दिवाकर आदि प्रमुख थे।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्यूज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

