दो दिन पूर्व मिले युवक एव युवती के क्षत विक्षत शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। दो दिन पूर्व रफीनगर रेलवे स्टेशन के निकट मिले युवक एव युवती के क्षत विक्षत शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। मसौली पुलिस शवो की शिनाख्त के लिए जिले के थानों के अलावा आसपास के जनपदों से सम्पर्क सोशल मीडिया के जरिये शिनाख्त में लगी हुई हैं।
बताते चलें कि बुधवार की भोर बाराबंकी- गोण्डा रेलमार्ग पर स्थित रफीनगर रेलवे स्टेशन के निकट उस समय हड़कम्प मच गया जब कीमैन राजू रेलवे लाइन की निगरानी के लिए निकला था रफीनगर स्टेशन के करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर क्षत विक्षत पड़े शवो को देखकर विभाग के अलावा मसौली पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुँची पुलिस ने करीब सौ मीटर तक पड़े अंगों को इकठ्ठा किया तो पैंट एव सलवार होने से अनुमान लगाया गया कि शव युवक एव युवती के है। जंगल मे फैली आग की तरह खबर के चलते भारी भीड़ जुट गयी पुलिस ने शिनाख्त की कोशिश की परंतु शिनाख्त न होने पर अज्ञात में पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तीन दिन बाद भी शवो की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए जिले सहित आसपास के जिलों से सम्पर्क कर रही हैं।शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

