सांसद और विधायक ने तीन सड़कों का किया शिलान्यास
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456
फतेहपुर, बाराबंकी। तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय इसरौली में सांसद व विधायक ने तीन सडकों का शिलान्यास किया। शिलान्यास के दौरान फटी फाइल देख पी डब्ल्यू डी के जेई को कड़ी फटकार लगाई। रविवार को विकासखण्ड फतेहपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय इसरौली में प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना के तहत आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, कि देश के प्रधानमंत्री जन जन तक सुविधा पहुंचाने के लिए प्रयासरत है इसी क्रम में लोगो को सुलभ मार्ग प्रदान किये जाने के सापेक्ष इन मार्गों का शिलान्यास किया जा रहा है। जिससे इन मार्गों से आने वाले ग्रामीणों व किसान भाइयों को काफी सुविधा मिलेगी। वहीं विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा ने कहा, कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास का पैमाना सड़के हैं। क्षेत्र में सड़क का निर्माण होने से ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलेगी जिससे आवागमन में सुगमता होगी। और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के हित को ध्यान में रखकर काम कर रहे हैं। इस दौरान पीडब्ल्यूडी जेई संजय चौधरी व अर्जुन कुमार राय के हाथ में फटी फाइल को देखकर विधायक बिफर उठे और दोनो अधिकारियों को कडी फटकार लगाते हुए कहा कि फाइलों को दुरूस्त और कायदे से रखे। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अनुपम निगम, राजेश जयसवाल, जिला महामंत्री शील रत्न महिर, बाल गोविंद नाग, सरोज वर्मा, सर्वेश श्रीवास्तव, दीपचंद जैन, दिलीप वर्मा, मनोज वर्मा, अनिल सिंह, अरुण सिंह आदि सहित क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामवासी मौजूद रहे।मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

