दरियाबाद क्षेत्र के बम्भनाभारी चौराहा पर निःशुल्क नेत्र रोग परिक्षण आरोग्य कल्याण शिविर का आयोजन
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। हिन्द इंस्टिट्यूट आफ पैरा मेडिकल कॉलेज की चेयरपर्सन ऋचा मिश्रा के निर्देशन में ग्रामीण क्षेत्र के नेत्र रोग पीड़ित गरीब लोगों को राहत देने के उद्देश्य से दरियाबाद क्षेत्र के बम्भनाभारी चौराहा पर निःशुल्क नेत्र रोग परिक्षण आरोग्य कल्याण शिविर का आयोजन किया। शिविर में 150 मरीजों को निःशुल्क परिक्षण कर मुफ्त दवाईयां दी गई।
बुधवार को दरियाबाद क्षेत्र के बम्भनाभारी चौराहे पर हिन्द इंस्टिट्यूट ऑफ पैरा मेडिकल कॉलेज के तत्वावधान में वरिष्ठ नेत्र रोग चिकित्सक डॉ कुमुदिनी शर्मा की देखरेख में आयोजित चिकित्सा शिविर में नेत्र रोग से पीड़ित लोगों का परीक्षण कर निःशुल्क दवाएं दी गई। जांच शिविर में सहयोगी एवं वरिष्ठ चिकित्सक यशस्वी त्रिपाठी, डॉ स्वेजा सिंह, डॉ शिवेंद्र सिंह, डॉ अनिल कुमार एवं शिविर व्यवस्थापक बृजेश सिंह, संतोष गुप्ता, वीरेंद्र वर्मा एवं प्रशासनिक अधिकारी विवेक सक्सेना की उपस्थिति में 150 मरीजों का नेत्र परिक्षण करते हुए निःशुल्क दवाएं दी गई। साथ ही 50 मरीजों का नामांकन करते हुए निःशुल्क चश्मा एवं उपचार के लिए हिन्द अस्पताल रेफर किया गया।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

