साई हमारा हम साई के, ऐसा प्रेम हमारा,साई राम हमारा… धूमधाम से मनाया गया श्री सत्य साई का जन्मोत्सव, झूमे श्रद्धालु
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी। सत्यप्रेमी नगर स्थित वारिस चिल्ड्रेन्स एकेडेमी इण्टर कॉलेज में बुधवार को श्री सत्य साई का 97 वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम स्थल पर प्रातः 6 बजे से शुरु हुए कार्यक्रम देर शाम तक चलते रहे। बुधवार की सुबह छः बजे ओमकारम् सुप्रभातम से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। वेद पाठ और लक्षार्चना के जरिए समिति के सदस्यों ने सत्य साई का आशीर्वाद प्राप्त किया। हवन में श्रद्धालुओं ने साई नाम जप की आहुतियां दी। स्कूल के बच्चों ने सत्य साई बाबा के जीवन पर आधारित पेंटिंग, वाद-विवाद, भजन एवं क्विज प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। साई भक्तो द्वारा दोपहर में नारायण सेवा के तहत निराश्रितों को भोजन के पैकेट वितरित किये। भजन सन्ध्या में साई सेवकों ने भजनों की शानदार श्रृंखला प्रस्तुत की। प्रणाम स्वीकार करो साई महादेवा, साई राम हमारा-साई राम हमारा, प्रणाम स्वीकार करो साई महादेवा, अच्च्युतं केशवम् साई दामोदरं, जय गुरु जय गुरु साई नाथ, श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी हे नाथ नारायण वासुदेवा, मेरे घर के आगे साई नाथ तेरा मन्दिर बन जाए, शिरडी साई द्वारिका माई प्रशांति वासासाई राम जैसे दर्जनों भजनों ने श्रोताओ को मन्त्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक चले भजन कार्यक्रम में साई भक्त झूमते रहे। वरिष्ठ साई सेवक दीपेश श्रीवास्तव ने साई सन्देश प्रस्तुत किया। कार्यक्रम संयोजक विजय आनन्द बाजपेई ने सभी का आभार व्यक्त किया। नन्हे-मुन्नों ने केक काटकर खुशियां बांटी। महामंगल आरती सम्पन्न होने के उपरांत प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर रघुवर दयाल द्विवेदी, कुमुदेश पाठक, सुरेश त्रिवेदी, रमाकांत सोनी, अनुराग मिश्र, पुनीत श्रीवास्तव, अंकुर मिश्रा, शिवम सिंह, अमित शर्मा, आशाराम त्रिपाठी, विप्रार्क बाजपेई, मोहन पाठक, शिवा, नीरू, मनीष भट्ट, हिमांशु शुक्ल, चंदन श्रीवास्तव, बालक राम, प्रेम, सुमित सहित सैकड़ो की संख्या में साई भक्त मौजूद रहे।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

