ज़ैदपुर कस्बे 5 लाख रुपये के करीब की चोरी

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

जैदपुर, बाराबंकी। एक रात के लिए बेटी के घर गए परिवार के घर को चोरों ने बनाया निशाना। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरु की। विदित हो कि अपनी बेटी के घर गए परिवार के साथ गए एक व्यक्ति के घर में नगदी सहित लाखों रुपये की चोरी की घटना हुई है। खाली पड़ा घर देखकर चोरों ने दरवाजे के ताला तोड़कर अंदर जाकर कमरे में रखा बक्सा पेटी तोड़कर 4 लाख रुपये से अधिक की नगदी के साथ सोने चांदी के जेवरात को उठा ले गए। शुक्रवार की सुबह 9 बजे के करीब जब परिवार लौटकर घर आया तो देखा दरवाजे टूटा पड़ा हुआ। यह देखकर घर लोग हक्का-बक्का रह गए। लगभग 5 लाख रुपये के करीब चोरी की वारदात से पुलिस की रात्रि गश्त की पोल खुल गई है। चोरी की सूचना पाकर मौके पर प पुलिस ने छानबीन कर रही है। जैदपुर थाना क्षेत्र के कस्बा ज़ैदपुर के मोहल्ला शाहकटरा में स्थित मोहम्मद नफीस उर्फ बाचा मिस्त्री पुत्र मोहम्मद यासीन गुरुवार को फतेहपुर अपनी बड़ी बेटी के घर परिवार के साथ गए हुए थे। बाहर से ताला बंद कर एक रात के लिए बाहर गए नफीस अपने परिवार के साथ शुक्रवार की सुबह 9 बजे के करीब जब घर लौटकर आए तो दरवाजे का ताला टूटा मिला। यह देखकर वह काफी परेशान हुए की ऐसा क्यों है। कमरे में जाकर देखा तो तो कमरे में रखा बक्सा व पेटी का ताला टूटा हुआ पड़ा था। और उसमें रखे कपड़े इधर-उधर चितर बितर पड़े हुए थे। बक्से में नीचे रखे दो लाख रुपए घर बेचने के हिस्से के व बड़ी बेटी के लिए जमीन खरीदने के लिए जमा दो लाख तीस हजार रुपये थे। कुल चार लाख तीस हजार रुपये की नगदी के साथ शादी पेटी में 1 जोड़ी चांदी की पायल, 1 जोड़ी सोने की बाली,एक जोड़ी सोने का हार व सोने के अंगूठी सहित अन्य जेवरात भी चोरी उठा ले गए। घर खाली पाकर चोरों ने खूब आराम से कपड़े इधर से उधर करके पेटी और बक्से का सारा सामान फेंक दिया। इस संबंध थाना प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। लेकिन आसपास के लोग को भी ताला तोड़ने की कुछ आहट नही मिली। जबकि घनी आबादी है।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!