वरिष्ठ अधिवक्ता निर्दाेष कुमार श्रीवास्तव का निधन

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

बाराबंकी। जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता गौरक्षा प्रमुख निर्दाेष कुमार श्रीवास्तव का शुक्रवार की भोर लखनऊ मेडिकल कालेज मे निधन हो गया। मध्यान्ह तीन बजे पैतृक निवास रामपुर कटरा में दाह संस्कार किया गया। दिवंगत अधिवक्ता की छोटी बेटी सुचित्रा श्रीवास्तव ने मुखाग्नि दी। अधिवक्ता निर्दाेष बाबू श्रीवास्तव एक हिन्दू योद्धा के रूप मे उनका सम्पूर्ण जीवन गौरक्षा और हिन्दू हितों के लिए समर्पित रहा। वकील के पेशे से जुड़े होने के बावजूद उन्होने गौरक्षा और हिन्दू हितों के लिए आजीवन निस्वार्थ कार्य किया। गौरक्षा के लिए उनके उत्कृष्ट कार्यों के कारण राज्यपाल द्वारा उन्हें एसपीसीए का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया था। वह विविध हिन्दू संगठनों के साथ समाज सेवा मे सन्नद्ध रहे। बीते एक माह से बाबू निर्दाेष श्रीवास्तव बीमार थे जिन्हें हिन्द अस्पताल में भर्ती कराया गया था हालात बिगड़ने पर किंग जार्ज मेडिकल कालेज लखनऊ में भर्ती कराया गया था शुक्रवार की भोर अंतिम सांस ली। मध्यान्ह तीन बजे पैतृक गांव रामपुर कटरा में अंतिम संस्कार किया गया दिवंगत अधिवक्ता की छोटी बेटी सुचिता श्रीवास्तव ने पिता को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के मौके पर भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य रामसिंह उर्फ भुल्लन वर्मा, आर्य समाज रसौली के मंत्री, पूर्व प्रधान शांति स्वरुप आर्य, पंडित राम मोहन ओझा, अनिल वर्मा प्रधान रहरामऊ, भाजपा नेता राजकुमार सोनी सहित भारी संख्या में लोगो ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!