भगवान श्रीराम के आदर्श ही समाजवाद का मूल सिद्धान्त: धर्मराज पौराणिक धनुष यज्ञ मेले का सदर विधायक ने किया उद्धघाटन

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम चन्द्र के जीवन का अनुसरण करके ही मनुष्य का जीवन धन्य हो सकता है। मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम के आदर्शों व पदचिन्हों पर चलकर हम समतामूलक तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण का समाज बना सकते है। उक्त बात विकास खण्ड देवा के पींड में वर्षाे से आयोजित हो रहे पौराणिक धनुष यज्ञ मेले का विधिवत पूजा अर्चना कर उद्धघाटन करते हुए सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने कही। विधायक धर्मराज ने कहा कि मेला हमारी समृद्ध सभ्यता व संस्कृति के प्रतीक है। मेलों के माध्यम से न केवल आपसी भाईचारे की भावना को बल मिलता है बल्कि हमारी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाते है। मेलो के प्रति भारतीय समाज की अमिट आस्था रही है। विधायक धर्मराज ने कहा कि जब से बीजेपी की सरकार सत्ता में आयी है देश में लगातार सांप्रदायिक ताकतें हावी होती जा रही है। जो देश की एकता और अखंडता को खत्म करने का प्रयास कर रही है। मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम ने शबरी के झूठे बेर खाकर यह उदाहरण पेश किया था। मेले में धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ रामलीला का भी सजीव मंचन किया गया। इससे पहले आयोजको के द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का माला पहनाकर, अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह भेट कर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मेला सीमित के अध्यक्ष पंडित रामचन्द्र मिश्रा, रवि मिश्रा, पंडित गोपाल चन्द्र मिश्रा, रामलखन मिश्रा, उपेन्द्र नाथ मिश्रा, जुगल किशोर बाजपेई, सुनील कुमार बाजपेई, सीताकान्त मिश्रा, अनिल कुमार मिश्रा, ललित कुमार मिश्रा, फराजुद्दीन किदवाई, नसीम कीर्ति, कामता प्रसाद यादव, प्रीतम सिंह वर्मा, हुमायू नईम खान, इरशाद मलिक, संतोष जयसवाल, वीरेन्द्र प्रधान, विनोद प्रसाद, सियाराम रावत, कमलेश रावत, प्रकाश गौतम, अशफाक फोटोवाला आदि लोग उपस्थित थे।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!