अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। बिसौली रानैट मोड़ पर अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाईक से घर लौट रहे संग्रह अनुसेवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। तहसील में संग्रह अनुसेवक के पद पर तैनात गांव खितौरा निवासी दिनेश कुमार सिंह मंगलवार को अपने घर लौट रहा था। रानैट चौराहे पर विपरीत दिशा से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने उसकी बाईक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दिनेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चालक मौका देखकर फरार हो गया। चौकी पुलिस दिनेश को लेकर सीएचसी पहुंची जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन रोते बिलखते सीएचसी पहुंचे। बताते हैं कि दिनेश मृतक आश्रित के रूप में संग्रह अनुसेवक के पद पर नियुक्त हुआ था। फरवरी में उसकी लड़की का विवाह है। मृतक की पत्नी व बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!