मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत मदन लाल इंटर कॉलेज में 130 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ।
एसएम न्युज 24 टाइम्स बिसौली - बदायूं 8273974747
बिसौली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत मदनलाल इंटर कालेज में 130 जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ। पूर्व विधायक कुशाग्र सागर व एमएलसी जितेन्द्र यादव ने सभी जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया।

एमएल इंटर कालेज के मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 88 बौद्ध धर्म, 39 हिन्दू व 3 जोड़ों का मुस्लिम रीति रिवाज के साथ वैवाहिक जीवन में प्रवेश कराया गया। पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि सीएम योगी की महत्वाकांक्षी योजना से गरीब तबके को कन्याओं के विवाह को लेकर तमाम परेशानियां खत्म हो गई हैं। पूर्व एमएलसी जितेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की सभी योजनाएं प्रदेशवासियों खासकर निर्बल वर्ग के हित में हैं। समारोह में एसडीएम ज्योति शर्मा, ब्लाक प्रमुख सरला दिवाकर, ओमकृष्ण सागर, पूर्व ब्लाक प्रमुख अमित पाठक, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, अक्कू रस्तोगी, मोनू महाजन, शिवकुमार पाराशरी, अखिलेश शर्मा, बीडीओ मुनव्वर खां, एडीओ समाज कल्याण राजेश कुमार, सोनू महाजन, भानुप्रकाश सिंह चौहान, राजकुमार शर्मा आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।
एसएम न्युज 24 टाइम्स बिसौली – बदायूं 8273974747

