सुशील पांडेय बने प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय को अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने के उपरांत जनपद बाराबंकी प्रथम आगमन पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपदीय एवं ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारियों द्वारा सर्वप्रथम सफेदाबाद हाईवे पर पुष्प गुच्छ भेंट कर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इसके उपरांत जिला पंचायत स्थित कार्यालय पर सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का माल्यार्पण कर अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने सभी के अभिवादन को स्वीकार्य कर धन्यवाद ज्ञापित किया एवं निरंतर शिक्षकों के हितार्थ प्रयासरत रहने को कहा। इस अवसर पर डॉ०राकेश सिंह, विजय प्रताप सिंह, उमानाथ मिश्र, राजेश श्रीवास्तव, देवेंद्र द्विवेदी, अभिषेक सिंह, श्याम किशोर बाजपेयी, किरण विश्वकर्मा, अरविंद प्रताप सिंह, प्रमोद सिंह, शिवा जी मिश्र, मान सिंह, जगदीश मिश्र, बृजेन्द्र सिंह, विवेक गुप्ता, जय कुमार, दिनेश मौर्य, राजेश सिंह, विश्वजीत सिंह, उमा सिंह सहित सैकड़ों शिक्षक पदाधिकारी उपस्थित रहे। मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

