घर मे अकेली प्रसूता महिला से अश्लील हरकत………
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। घर मे अकेली प्रसूता महिला से अश्लील हरकत करने वाले दबंग का उलाहना देने गये पीड़िता के पति को दबंगो ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने थाना सफदरगंज में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगायी है।
सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सराय का स्थान निवासी दिलीप कुमार की पत्नी सीमा के दस दिन पूर्व पुत्र ने जन्म लिया है मंगलवार की सुबह दिलीप नित के भांति मजदूरी करने गया था घर पर पत्नी अकेली थी तभी गांव के ही रामराज उर्फ दिमागी पुत्र राम कृपाल, विनोद कुमार पुत्र श्रीकृष्ण ने घर मे घूस कर महिला से छेड़कानी करने की कोशिश की। देर शाम घर आने पर पत्नी की शिकायत पर दिलीप व साथी शोभित श्रीवास्तव के साथ उलाहना लेकर गये तो विनोद के चाचा जियालाल व उसके पुत्र आदेश, नीलेश व शौरभ ने लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने मारपीट की शिकायत थाना सफदरगंज में की है।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

