मनोज श्रीवास्तव ने दहन किया आतंकवाद का पुतला
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। नगर के धनोखर चौराहे पर राष्ट्रीय जागरण मंच के तत्वावधान में पाकिस्तान व आतंकवाद का पुतला दहन किया गया। जिसका नेतृत्व राष्ट्रीय जागरण मंच के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने किया। उन्होने संगठन पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ मिलकर पाकिस्तान व आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए व भारत माता की जय, वंदेमातरम का उद्घोष करते हुए नाने लागए। इसके बाद आज़ाद नगर से धनोखर चौराहे तक पैदल मार्च किया। तदोपरान्त धनोखर चौराहा पर पहुंच पुतला दहन किया। इस मौके पर जनसमूह को संबोधित करते हुए मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के कारण कश्मीर घाटी कराह रही है और जिस प्रकार जम्मू संभाग के राजौरी में हिन्दुओं की टारगेट किलिंग हुई है और लगातार ऐसी घटनाएं हो रही हैं वह अक्षम्य है। संगठन ये मांग करता है कि कश्मीर के अंदरूनी गद्दारों की पहचान कर सजा दिलाने के साथ साथ पाकिस्तान स्थित आतंकी प्रशिक्षण केंद्रो पर पुनः सर्जिकल स्ट्राइक की जाए। इस मौके पर योगेंद्र गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद जायसवाल, उत्तम गुप्ता, संजय सिंह, निरंकार, अपना दल उपाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, शरद श्रीवास्तव, पहलवान राज कुमार, राकेश श्रीवास्तव, रमेश श्रीवास्तव, आशू गुप्ता सहित काफी लोग उपस्थित रहे। मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

