योगी ने सपा की योजनाओ को बन्द कर छात्रो को छलने का काम किया: सुरेश सपा प्रत्याशी राम को जिताने के लिये सदर विधायक ने कमर कसी

बाराबंकी। सदर विधानसभा कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के स्नातक लखनऊ खंड विधान परिषद के स्नातक के प्रत्याशी पूर्व राज्य मंत्री राम सिंह राणा के समर्थन में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति तय की गई। सपा स्नातक प्रत्याशी राम सिंह राणा ने शिक्षक एवम् छात्रों से सहयोग मांगते हुए कहा कि पूर्व कि सपा सरकार की नीतियों से समाज के सभी वर्गो को लाभ हुआ। उन्होंने कहा कि आज की प्रदेश सरकार ने शिक्षकों एवम् छात्रों के हितों में लागू की गई समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में जनकल्याण कारी योजनाओं को बंद कर उन्हें छलने का काम किया है। उन्होंने चुनाव संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि वो शिक्षकों के हितों की लड़ाई लड़ते आ रहे है और आगे भी यह लड़ाई लड़ते रहेंगे। इस अवसर पर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि आज देश और प्रदेश के छात्र और नौजवान बेरोजगारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे है।सरकार ने छात्रों नौजवानों के सपने को तोड़ा है। श्री यादव ने कहा कि आज प्रदेश के नौजवानों, छात्र, अल्पसख्यक, दलित समेत समाज का हर वर्ग सरकार द्वारा उत्पीड़न से परेशान होकर समाजवादी पार्टी की तरफ आशा से देख रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में छात्रों और शिक्षकों के लिए अनेक योजनाएं लागू की थी जिसका लाभ समाज के हर वर्ग के लोगों को बिना जाति धर्म के भेद भाव के समान रूप से दिया गया। लेकिन आज प्रदेश की सरकार समाजवादी पार्टी सरकार के कार्यों को डेटिंग पेंटिंग कर अपना काम बताने पर लगी है। जिलाध्यक्ष जनाब हाफिज अयाज ने अपने संबोधन में कहा कि स्नातक चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ता युद्ध स्तर से जुट जाए,मतदाता सूची का निरीक्षण कर लोगो के बीच जाकर समाजवादी पार्टी द्वारा चलाई गई जन कल्याण कारी योजनाओं से लोगो को अवगत कराए। श्री अहमद ने कहा कि अब परिवर्तन का समय है और अधिवक्ता,शिक्षक और अन्य ग्रेजुएट छात्र छात्राओं या आम ग्रेजुएट बहकावे में ना आकर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को अपना बहुमूल्य मत देकर विजय बनाएगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से अनिल यादव,हुमायूं नईम खा,प्रीतम वर्मा, आशीष सिंह आर्यन,दीपक गुप्ता,राम हर्ष यादव,मो युसुफ अब्दुल्ला समेत सैकड़ों कार्यकर्ता एवम् पदाधिकारी मौजूद रहे।

Don`t copy text!