दिनेश सिंह के हत्यारों को दी जाए कड़ी से कड़ी सजा, मृतक वकील के परिवार को न्याय न मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष,
शमीम अंसारी बाराबंकी
बाराबंकी। जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री रितेश कुमार मिश्र के नेतृत्व अधिवक्ताओं ने दिनेश सिंह एडवोकेट के हत्यारों को सख्त से सख्त सजा दिलाए जाने के लिए एकजुट होकर कलेक्ट्रेट में जबरदस्त प्रदर्शन किया। वकीलों ने उनके परिवार को न्याय दिलाने हेतु व अपराधियों को कड़ी सजा दिलवाने व मृतक अधिवक्ता के परिवार की रक्षा, सुरक्षा व उनको न्याय दिलवाने हेतु चार सूत्रीय मांग पत्र भी दिया। जिलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट को तत्काल लागू किया जाना,मृतक अधिवक्ता के हमलावरों के विरुद्ध रासुका में कार्यवाही करते हुए उनके मुकदमे की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराया जाना, मृतक अधिवक्ता के परिवार को तत्काल 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद मुहैया कराना और मृतक अधिवक्ता के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी में रखे जाने जैसी मांगे शामिल हैं। अधिवक्ता समाज के हित में हमेशा संघर्ष करने वाले रितेश कुमार मिश्र ने कहा है कि हैदरगढ़ में वकालत करने वाले ईमानदार,कर्मठ व शांतिप्रिय अधिवक्ता दिनेश सिंह निवासी सराय चन्देल के परिवार वालों को न्याय दिलाने के लिए अपना संघर्ष जारी रखेंगे।
इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री रितेश कुमार मिश्र सहित पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अधिवक्ता रमन लाल द्विवेदी,विनय वर्मा,सुरेंद्र बहादुर वर्मा,संजीव तिवारी,महेन्द्र कुमार सिंह, योगेश तिवारी,राम शंकर,रामराज यादव,अशोक द्विवेदी,दिवाकर सिंह,अनुराग शुक्ला,वीरेंद्र तिवारी,नरसिंग यादव, महेन्द्र प्रताप यादव, रितेश कुमार,शुभम शर्मा,अमीर अबरार,पुरषोत्तम मिश्र,मनोज सिंह,पवन कुमार,प्रशान्त पाण्डेय,देवेश तिवारी,सूरज बाजपेई,संजय गांधी,नरेंद्र मिश्र,सुनील सिन्हा,पवन तिवारी,अमित तिवारी,आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

