सीओ रामनगर डॉo बीनू सिंह का अभियान जारी पैदल मार्च के साथ जनता की समस्याओं का कर रही समाधान

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। सीओ रामनगर डॉo बीनू सिंह अपनी तेज तर्रार कार्यशैली के चलते निरन्तर पुलिस विभाग की छवि को आमजनमानस के मन में सुधारने में लगी हैं! फिर चाहे वाहन चेकिंग अभियान हो बैंको की चैकिंग करना हो या पैदल मार्च या अपने यहां आए हुऐ फरियादियों की शिकायतों का गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण कर उन्हें संतुष्ट करना! थाना दिवस में एसडीम सिरौलीगौसपुर प्रिया सिंह के साथ प्राप्त प्रार्थना पत्र पर ग्राम बरोलिया का स्थलीय निरीक्षण कर यथोचित कार्यवाही की! थाना बदोसराय में थाना दिवस के अवसर पर न्याय के लिए आए लोगों की भारी भीड़ जमा थी! इस अवसर पर मौजूद एसडीएम सिरौलीगौसपुर प्रिया सिंह एवं सीओ रामनगर डॉ बीनू सिंह ने फरियादियों की समस्या सुनकर उनका निराकरण किया! इस दौरान उनके साथ थाने का पुलिस बल मौजूद रहा!

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!