बृजभूषण शरण सिंह के यौन शोषण के आरोपों पर खामोश है,योगी का बुलडोजर
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
बारावंकी । योगी सरकार का बुलडोजर बृजभूषण शरण सिंह के यौन शोषण के आरोपों पर खामोश है और एंटी रोमियो स्क्वायड अभियान भी बंद हो गया है यह विचार व्यक्त करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सचिव बृजमोहन वर्मा ने जिला काउंसिल की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आज जरूरत इस बात की है की योगी सरकार का जो माफिया विरोधी अभियान है वह अब बृजभूषण ,बृजेश सिंह जैसे बड़े अपराधियों के खिलाफ भी हो जिससे अपराधी भयभीत हो पार्टी के राज्य परिषद सदस्य रणधीर सिंह सुमन ने कहा की प्रदेश सरकार का यौन उत्पीड़न के मामले में खामोश रहना भारतीय संस्कृति के खिलाफ है पार्टी के राज्य परिषद सदस्य प्रवीण कुमार वर्मा ने कहा कि माफिया राज और अपराध के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी लगातार संघर्ष करेगी किसान सभा अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने कहा की इस प्रकरण पर दिल्ली जाकर प्रदर्शन करने की जरूरत हुई तो भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के लोग दिल्ली जाकर प्रदर्शन करेंगे बैठक में पार्टी के सह सचिव शिवदर्शन वर्मा ,अमर सिंह, राम नरेश वर्मा, जियालाल, जीतेंद्र श्रीवास्तव, मुनेश्वर बक्स , काशीराम, नीरज वर्मा ,मिथिलेश, रामनरेश ,आदि उपस्थित रहे बैठक की अध्यक्षता कदीर हसन ने की । शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

