साईंधाम मंदिर के 15 वे स्थापना दिवस पर साईंपालकी के साथ शोभायात्रा निकाली गई

मुकीम अहमद अंसारी

 

बदायूं। बिसौली संकट हरण सांईधाम मंदिर के 15वें स्थापना दिवस पर सांईपालकी के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का नगर में जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय व उनकी पत्नी सरिता वार्ष्णेय ने सांईपालकी का पूजन कर झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा सांई मंदिर से प्रारंभ होकर पूरे नगर में घूमती हुई सांई मंदिर पर आकर विसर्जित हुई। इस अवसर पर संस्थापक नीरज सांई, कृष्ण कुमार, पप्पी, देवेश गुप्ता, राहुल वार्ष्णेय, अर्जुन गुप्ता, कुमरपाल, अनमोल, अनिल गुप्ता, राजकुमार गौतम, सत्यम, संध्या का विशेष सहयोग रहा।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!