व्यापारियों से बकाया सहित पालिका जल्द वसूलेगी जुर्माना, पालिका प्रशासन ने बड़े बकायेदारों को नोटिस देने के बाद आरसी जारी की।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। आर्थिक तंगी से गुजर रही नगर पालिका बकाये की वसूली को बकायेदारों की धरपकड़ को अभियान चलाने की तैयारी कर रहा है। नगर पालिका राजस्व विभाग की टीम के बकायेदारों को पकड़ कर बकाये संग जर्माना वसूल करेगी। पालिका प्रशासन ने बड़े बकायेदारों को नोटिस देने के बाद आरसी जारी की है। पालिका का करोड़ों दबाये बैठे व्यापारियों पर शिंकजा करने की तैयारिया पूर्ण हो चुकी है। अब बकायेदारों पर कार्रवाई होना तय है। आर्थिक तंगी के दौर गुजर रही नगर पालिका संकट से उभर को हर जतन कर रही है। वहीं कोर्ट से आदेश मिलने पर मृतक आश्रितों के परिवारों और रिटायर्ड हो चुके कर्मचारियों के पैसे के भुगतान को लेकर डीएम मनोज कुमार ने ईओ को बकाये की पूरी वसूली करने को संख्त निर्देश जारी किये है जिससे कर्मचारियों के रुपयों का भुगतान हो सके। उधर डीएम के आदेश के बाद एसडीएम सुखलाल प्रसाद वर्मा ने राजस्व टीम देकर वसूली सख्त करने को के निर्देश दिये हैं। नगर पालिका प्रशासन ने बड़े बकायेदारों को पहले बकाया जमा करने को नोटिस दिया। बकाया जमा न करने पर आरसी जारी कर दी है। अब नगर पालिका प्रशासन राजस्व टीम के साथ बड़े 150 बकायेदारों की धरपकड़ को अभियान चलाने की तैयारी पूरी कर चुका है। ईओ डॉ. दीप कुमार ने बताया कि बड़े बकायेदारों को पकड़ कर तहसील लाया जायेगा जहां बकाये की वसूली के साथ जुर्माना भी वसूल किया जायेगा।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

 

Don`t copy text!