देश भर के कोटेदार करेंगे संसद भवन का घेराव, प्रशासन में हड़कम्प
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। सरकार द्वारा समय समय पर किये जाने जा रहे कोटेदारों के उत्पीड़न से तंग आकर आज कोटेदारों की आपात बैठक हुई जिसमें निर्णय लिया गया कि अगर जल्द ही हमारी मांगों पर कार्यवाही न हुई तो पूरे देश के कोटेदार दिल्ली पहुंचकर संसद भवन का घेराव करेंगे और जब तक मांग नहीं पूरी होगी तब तक अनवरत धरना व प्रदर्शन चलता रहेगा। जिसके बाद से प्रशासन के हाथ पांव फूल गये हैं और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कम्प मच गया है। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा पूरे मामले से अंजान बने हुए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 09 फरवरी को अपहरान 2 बजे ग्राम चंदवारा विकास खण्ड मसौली तहसील नवाबगंज, बाराबंकी में समस्त विकास खण्ड मसौली के उचित दर विक्रेताओं की एक आवश्यक बैठक ग्राम चंदवारा में की गई, मुख्य रूप से राष्ट्रीय आवाहन पर दिनांक 07.08.2023 को पूरे जनपद में वितरण व्यवस्था की हड़ताल सम्पूर्ण रूप से सफल रही एवं आज भी बैठक में सर्व सम्माति से निर्णय लिया गया कि दिनांक 22.03.2023 को भारत वर्ष के कोटेदारों की समस्याओं को यू0पी0 व भारत सरकार हल नहीं कर रही है। समस्याओं का निराकरण कराने हेतु 22 मार्च को राम लीला मैदान दिल्ली में समस्त कोटेदार एकत्र होकर कोटेदार बन्धुओं द्वारा पद यात्रा करके कोटेदारों की ज्वलंत समस्याओं का निराकरण करवाने हेतु भारत वर्ष के कोटेदार संसद भवन नई दिल्ली का घेराव करके जब तक कोटेदारों की मांग तीस हजार रूपया मानदेय दिया जावे, दिल्ली सरकार की भांति लाभांस 200 रूपये पूरे भारत वर्ष में दिया जावे, एमडीएम, आंगनबाड़ी का खाद्यान जो कोटेदारों द्वारा विगत वर्षों से उठान व वितरण किया गया है, वितरण को शेष भुगतान कोटेदारों को दिलावाया जायेव माह जुलाई 2022 से लेकर दिसम्बर 2023 तक का मासिक व प्रधानमंत्री योजना का चावल वितरण का लभाांश अब तक कोटेदारों को भुगतान सरकार ने नहीं किया है, भुगतान दिलाया जावे, दिसम्बर में कोटेदारों से नकद दुकानों की धनराशि जमा करायी गयी तथा वितरण निःशुल्क करवाया जा रहा है, जमा धन कोटेदारों का वापस दिलवाया जाये, इस बावत फरवरी को मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार सहित उच्च अधिकारियों को ज्ञापन के माध्यम से आल फेयर प्राईस शाप डीलर एसोसिएशन की तरफ से अवगत कराया गया है जो संज्ञान नहीं लिया गया है, अंत में बैठक में निर्णय लिया गया है कि प्रत्येक ब्लाक वाइज बैठक करके 22 मार्च को अधिक से अधिक संख्या में समस्त कोटेदार बन्धुओं अपनी मांगों के समर्थन में संसद भवन दिल्ली का घेराव करने में सम्लिित होने की अपील की गई। बैठक में विजय पाल गौतम, राधेलाल बौद्ध, सुमन, विजय कुमार, कैलाश, अवधेश कुमार, राम सागर, कृष्णा नन्द, सुनील कुमार, वीरेन्द्र कुमार, शांति, कल्लू, मेघनाथ, सुनील वर्मा, नजमुल हसन, हरिश्चन्द्र, दीपक कुमार आदि तमाम कोटेदार उपस्थित रहे।शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

