नगर व क्षेत्र वासियों के लिए अच्छी खबर पुनर्उद्धार योजना के तहत जर्जर तार बदले जाएंगे
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं। बिसौली नगर व क्षेत्रवासियों के लिए यह अच्छी खबर हो सकती है। पुनर्उद्धार योजना के तहत क्षेत्र की अधिक लास वाले जर्जर तार बदले जाएंगे। वहीं कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मर भी उक्त योजना के अन्तर्गत बदलने का कार्य होगा। शनिवार को एसई दीपक कुमार ने खंड कार्यालय पर हाई लेवल बैठक कर अधीनस्थों व कार्यदायी कंपनी के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अधीक्षण अभियंता ने कहा कि रिवेम्प योजना के तहत सबसे पहले हाई लास फाल्ट चिन्हित किए जाना हैं। इसके अलावा क्षेत्र के बिजलीघरों व ट्रांसफार्मर की क्षमताओं में वृद्धि, जर्जर लाईनों को बदलना आदि कार्य भी उक्त योजना के अन्तर्गत किए जाने हैं। श्री कुमार ने एक्सईएन रामलाल के अलावा यूनिवेन्सेट कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर सूर्यप्रताप सिंह आदि को योजना के बारे में दिशा निर्देश दिए। बैठक में एसडीओ मनीष यादव, भूषण चंद्र त्यागी, जेई मनोज भारद्वाज, पंकज कुमार, अशोक, शशि गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

