अमरीका ने रूस, चीन, इराक़ और तुर्की के 13 लोगों और कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

अमरीका ने ईरान के मीज़ाइल कार्यक्रम में सहयोग के आरोप में रूस, चीन, इराक़ और तुर्की से संबंध रखने वाले 13 लोगों और कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।
अमरीकी विदेशमंत्री माइक पोम्पियो ने अपने बयान में कहा कि वाशिंग्टन ने ईरान के मीज़ाइल कार्यक्रम के समर्थन की वजह से रूस, चीन, इराक़ और तुर्की से संबंध रखने वाले 13 लोगों और कपंनियों को ब्लैक लिस्ट कर दिया है।
पोम्पियो ने दावा किया कि यह प्रतिबंध, ईरान, उत्तरी कोरिया और सीरिया से संबंधित अमरीकी क़ानून के अंतर्गत लगाए गये हैं। अमरीका ने ईरान के साथ होने वाले परमाणु समझौते से ग़ैर क़ानूनी ढंग से अलग होने के बाद तेहरान को दबाव में लेने के लिए एड़ी चोटी का ज़ोर लगा दिया है किन्तु उसे विफलता का मुंह देखना पड़ा है।

Don`t copy text!