पौव्वे में कच्ची शराब की मिलावट करने वाले दो तस्करों को किया गिरफ्तार

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। बिसौली पौव्वों में कच्ची शराब की मिलावट करने वाले दो तस्करों को वजीरगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें एक बरेली का व्यापारी है जो पौव्वों के ढक्कन बनाकर तस्करों को सप्लाई करता था। यहां बता दें कि होली के त्योहार के मद्देनजर पुलिस अवैध शराब का धंधा करने वालों पर नकेल कसने लगी है। इसी अभियान के तहत थानाध्यक्ष धनंजय पांडे के नेतृत्व में पुलिस ने क्षेत्र के गांव मुड़िया सतासी निवासी तुलाराम पुत्र छिद्दे को रंगे हाथों दबोच लिया। उसके पास से एक कैंपर में भरी 20 लीटर अपमिश्रित शराब, 30 भरे पौव्वे, एक किलो यूरिया, 50 खाली ढक्कन समेत बड़ी मात्रा में मिलावटी शराब बनाने का सामान बरामद हुआ। पकड़े गए तस्कर की निशानदेही पर पुलिस ने बरेली कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आजमनगर निवासी व्यापारी हाशिम पुत्र खालिद को गिरफ्तार कर लिया। तस्कर के मुताबिक वह उक्त व्यापारी से ढक्कन खरीद कर लाता था। पुलिस ने पकड़े गए व्यापारी के पास से लगभग दस हजार खाली ढक्कन बरामद किए हैं।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!