देश में बनने वाली सरकार बगैर सपा के बनना सम्भव नहीं: गोप स्वागत समारोह में बोले सपा के राष्ट्रीय सचिव
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी। शहर के डिस्ट्रिक को-ऑपरेटिव के चंद्रमौली वर्मा सहकारी सभागार में सिटीजन फ़ोरम ऑफ़ के बैनर तले समाजवादी पार्टी के निवर्तमान उपाध्यक्ष नसीम कीर्ति के द्वारा आयोजित समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव अरविंद कुमार सिंह गोप का स्वागत समारोह सम्पन्न हुआ। स्वागत समारोह में बोलते हुए सपा के राष्ट्रीय सचिव अरविन्द सिंह गोप ने कहा कि हमेशा समाज के बीच में रहकर अपने लोगों के लिए संघर्ष करते रहो। इसीलिए मैं प्रतिदिन सुबह से लेकर शाम तक अपने लोगों के बीच में रहकर लोगों की समस्याओं को निपटाने में व्यस्त रहता हूं। मैं अपने कार्यकर्ता के लिए किसी हद तक संघर्ष कर सकता हूं। उन्होने आगे कहा कि बुलाने पर उनके बीच में रहोगे तो चाहने वालों का कारवां बढ़ता ही जायेगा। आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए संघर्ष करता रहूंगा। और 2024 की देश में बनने वाली सरकार बगैर समाजवादी पार्टी के बनना सम्भव नहीं है। स्वागत समारोह में मुख्य रुप से धीरेंद्र कुमार वर्मा, हाफिज अयाज, राम गोपाल रावत, अरविन्द यादव, सिद्धान्त पटेल, उमेर किदवई, सुरेन्द्र सिंह वर्मा, बलराम सिंह, हसमत अली गुड्डू आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

