शक्ति की जननी हैं महिलाएं: नाजनीन बानों महिला सशक्तिकरण विषयक शिविर का आयोजन

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। बुधवार को विकास खण्ड बंकी की ग्राम पंचायत ढकौली में स्थित पंचायत भवन परिसर में जिला जज के निर्देष पर महिला सशक्तिकरण विषयक शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें आशा बहू, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस मौके पर बोलते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीष नाजनीन बानों ने कहा कि महिलायें शक्ति की जननी है, महिलाओं को अपनी शक्ति जानने की आवश्यकता है जिससे वह अपने अधिकारों के बारे में जागरूक हो सके एवं समाज में अपने ऊपर हो रहे अत्याचारों के विरूद्ध आवाज उठा सकें। उन्होने आगे कहा कि घरेलू हिंसा अधिनियम के अन्तर्गत महिलाओं के ऊपर घरों में होने वाले हिंसा के बारे में महिलाओ को जागरूक किया गया एवं महिलाओं को घरेलू हिंसा से बचने के लिये कानूनी सलाह प्रदान की गयी इसी क्रम में पैनल अधिवक्ता के द्वारा दहेज प्रतिषेध अधिनियम, लिंग-समानता, बाल विवाह जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गयी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान ढकौली अंजै मिश्रा, अधिवक्ता विनोद तिवारी, विशाल मिश्रा, आनन्द मिश्रा, संजय, मोनू, बालगोविन्द, गोलू मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।  मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!