उपेन्द्र रावत स्वच्छता का दिया संदेष
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। नगर पालिका नवाबगंज के नेहरु वार्ड में स्थित कम्पनी बाग पार्क में शनिवार को भाजपा सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होने अपने हाथों से झाड़ू लगाकर पार्क में फैली गंदगी को साफ किया। इस अभियान में जिला उपाध्यक्ष प्रमोद तिवारी जिला व अन्य कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया। श्री रावत ने आम लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरुक किया। उसके बाद में वार्ड के कार्यकर्ताओं के साथ में बैठक की गयी। जिसमें आगामी निकाय चुनाव पर जमकर चर्चा हुई। इस मौके पर अजीत वर्मा गुड्डू, अजय तिवारी, नीता अवस्थी, नंद किशोर दीक्षित, सुमन तिवारी, ओमकार नाथ मिश्रा, सोनू यादव, रितु कश्यप, अजीत रावत, मोहित राजपूत आदि मौजूद रहे।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

