सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। ट्रक व मोटरसाइकिल की आमने सामने जोरदार टक्कर मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सफदरगंज के उधौली गांव निवासी मूलचंद्र पुत्र रामशंकर 25.वर्षीय अपनी बाइक अपाची यूपी.32.जे यू 2422 से थाना रामनगर क्षेत्र के ग्राम कटका से अपनी बहन को लेने जा रहा था कि तभी सिरौलीगौसपुर उधौली मार्ग पर गिट्टी प्लांट महमदपुर मोड़ के पास पहुँचा ही था की सामने से तेज रफ्तार से आ रही ट्रक यूपी 41 एटी 4802 की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की आस-पास मौजूद लोग चैंक गये। दुर्घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। ट्रक के नीचे मूलचन्द की बाइक ट्रक में फंस कर जिसके चलते मूलचंद्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे सिरौलीगौसपुर उपजिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चैहान व कोतवाली बदोसरांय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में लेते हुए मृतक शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना मिलते ही परिजन घटना स्थल पर पहुँच गये। मूलचंद की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

