शातिर बाइक लुटेरांे को पुलिस ने भेजा जेल

सैफ़ अली संवाददाता थाना हैदरगढ़ की रिपोर्टर

सुबेहा बाराबंकी। थाना क्षेत्र अन्तर्गत गुरूवार की देर रात एक मेडिकल स्टोर संचालक अपनी दुकान बंद कर घर वापस रहा था कि पहले से घात लगाये बैठे तीन नकाबपोश बदमाशों ने हमला बोल बोलकर नगदी और बाइक छीनकर फरार हो गये। पीड़ित ने चोरी की सूचना प्रभारी निरीक्षक सुबेहा को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और नाकाबंदी कर चंद घंटे में तीनों बदमाशों को पकड़कर जेल भेज दिया।  जानकारी के अनुसार इस्माइलपुर निवासी नवीन चन्द पुत्र परमेश्वरदीन अहीरगांव में मेडिकल स्टोर की दुकान चलाता है हर दिन की भंाति गुरुवार को शाम 8 बजे दुकान बंद कर अपने घर वापस रहा था अभी वह गांव के पास छिटनापुर नहर के पास पहले से लगायेे बैठे तीन नकाबपोश बदमाशों ने नवीन के ऊपर हमला बोल दिया। पीड़ित के मुताविक वह बाइक से नीचे गिर गया तभी बदमाशों ने उसकी जेब हजार रूपये निकाल लिए और बाइक छीनकर फरार हो गये। पीड़ित किसी तरह आपने घर पहुंचा और इसकी सूचना प्रभारी निरीक्षक सुबेहा गंगेश शुक्ला को दिया।  लूट की सूचना मिलते ही कुछ मिनटों पुलिस मौके पर पहुंच गई और मौके की जांच पड़ताल करने के बाद अज्ञात चोरों की तालाश शुरू कर दिया और चंद घंटो में लूट में शामिल  छिटनापुर गांव निवासी अखिलेश मिश्रा, मोइद सुहेल निवासी इस्माइलपुर को गिरफ्तार कर लिया। प्राभारी निरीक्षक ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।

सैफ़ अली संवाददाता थाना हैदरगढ़ की रिपोर्टर

Don`t copy text!