आग में पांच एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
मोहम्मदपुर खाला, बाराबंकी। बुधवार को देर दोपहर थाना क्षेत्र के एण्डौरा गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग ने तैयार गेहूं की पांच एकड़ से अधिक फसल जलकर संपूर्ण रूप से खाक हो गई है। लोगों के साथ ही दमकलकर्मियों के सहयोग से इस आग पर काबू पाया गया है। तब तक खेत में खड़ी करीब पच्चीस बीघा गेहूं की फसल नष्ट हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहम्मदपुर खाला थानांतर्गत एण्डौरा गांव के बाहर बुधवार की दोपहर बाद लगभग साढ़े तीन बजे कौशल की गेहूं खेत पर अज्ञात कारण से लगी हुईं आग ने विकराल रुप ले लिया और कुछ ही देर में आस पास के खेत को भी स्वयं की चपेट में ले लिया। वहीं आग से उठी लपेटें देखकर खेत के मालिक संग में ग्रामीण कुछ भी समझ पाते तबतक इस आग ने पांच बीघें कौशल की एवं दस बीघें रामरतन के साथ में छह बीघा हृदय नारायण की तैयार लगी गेहूं की संपूर्ण फसल जलकर नष्ट हो गई है। इस आग से दो बीघें संतसरन के गेहूं भी जल गए हैं।प्रधान पुत्र छोटू सिंह ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और फायर बिग्रेड को दी।वहीं दो घंटे की कड़ी मशक्कतों के बाद ग्रामीणों व फायरकर्मियों ने आग पर काबू पाया है। तब तक लगभग 25 बीघा खेत में खड़ी हुए गेहूं के तैयार फसल जलकर खाक हो गई। जबकि घटनास्थल पर पहुंचे रामनगर तहसील के लेखपाल के साथ कानूनगो ने इसकी रिपोर्ट बन कर तहसील प्रशासन को दी। वहीं आग से इन किसानों का लगभग तीन लाख रुपये क्षति होने का अनुमान है।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

