अंसरा पब्लिक स्कूल में मनाई गई महर्षि कश्यप की जयंती
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456
बाराबंकी। देवा कुर्सी रोड स्थित अंसरा पब्लिक स्कूल खेवली में बुधवार को सृष्टि रचयिता महर्षि कश्यप जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख देवा, धर्मेंद्र यादव एवं विद्यालय के प्रबन्धक अंगद कुमार ने महर्षि कश्यप की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं ज्योति जागृत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि भगवान महर्षि कश्यप ब्रम्हा के मानस पुत्र थे। जिन्होंने संसार की रचना के लिए दक्ष प्रजापति की 17 पुत्रियो से विवाह किया था। जिनसे निम्न संताने उत्पन्न हुई आदिति से देवता, दीति से दैत्य, दनु से दानव, काष्ठा से अश्व, अनिष्ठ से गन्धर्व, सुरसा से राक्षस, इला से वृक्ष, मुनि से अपसरागण, क्रोधवशा से सर्प, सुरभि से गौ, सरया से हिंसक पशु, ताम्र से श्येनग्रंध, तिमी से जलजन्तु, विनिता से गरुड़, कटु से नाग, पतंगी से पतंग, और यामिनी से शलभ। भागवत पुराण के अनुसार इनके बारह पत्नियां थीं जिनसे संसार को रचा गया। परशुराम जी ने भी पूरी पृथ्वी पर विजय प्राप्त कर लेने के बाद महर्षि कश्यप जी को ही दान में दिया था। विद्यालय के छात्र व छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी की गई तत्पश्चात जयकारों के साथ पद यात्रा एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के हजारों नागरिकों ने अपनी सहभागिता देते हुए प्रसाद का पान किया। समस्त आगंतुकों का प्रबंधक अंगद कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर काजल, समीरा, गुलफ़सा, शालिनी, सोनिया, आकांक्षा, पतिराज, गुलाब सिंह रावत थे। मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

