ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी ने राख कर दिए 08 झोपड़ीनुमा आशियाने,10 पशु भी जले जिंदा-
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं । उसहैत क्षेत्र के ग्राम अहमदनगर बछौरा में देर रात्रि के समय ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी ने आठ लोगों की जिंदगी भर की कमाई के साथ सामान व मवेशी जला दिये। झोपड़ीनुमा एक घर के छप्पर में गिरी चिंगारी ने देखते ही देखते आठ झोपड़ीनुमा घर तथा उनमें रखा सामान जल गया। घरों में बंधे 10 पशु जिंदा जल गये। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका है। इस अग्निकांड में करीब पांच लाख रुपए से अधिक की आर्थिक क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है।
उसहैत थाना क्षेत्र के गांव अहमद नगर बछौरा में मंगलवार को ट्रांसफर से उठी चिंगारी से इस्पाक पुत्र शब्बीर के घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग से पड़ोसी शब्बीर, अफसान, तसब्बर, हसनुद्दीन, खिलौना, सद्दीक, मंसूर के झोपड़ीनुमा घर जल गये।
चीख पुकार पर एकत्रित लोगों ने जब तक आग बुझाई तब तक शब्बीर की एक गाय, अफसान के यहां रखी तीन बाइक, भैंस, पड़िया, दो गाय, बछड़ा, डनलप जल गये। सद्दीक की तीन भैंस, पड़िया, हसनुद्दीन की लड़की की शादी का सामान एवं अन्य घरेलू सामान जल गया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से तत्काल आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है। लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

