विवाहिता ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

मोहम्मदपुर खाला, बाराबंकी। एक नवविवाहिता ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। ससुराल वालें इससे खुदकशी बता रहें है। मायके पक्ष वालों ने प्रताड़ित किए जाने के बाद बेटी की हत्या किए जाने जैसे गंभीर आरोप लगाएं है।घटना स्थल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्यारह माह पहले उसकी शादी हुई थी। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र गड़रियापुरवा मंझारी निवासी कन्धई पुत्र दशरथ ने 11 माह पूर्व बेटी सोनी की शादी थाना क्षेत्र के करनपुर ग्राम पंचायत के बुढ़ानापुर गांव के निवासी शंकर पुत्र लल्ला पाल के संग में हुई थीं। शुक्रवार देर रात्रि में सोनी का शव कमरे के अन्दर लगें छल्लें पर रस्सी से लटका हुआ मिला है। सूचना उपरान्त मौके पर पहुंचे पिता कन्धई ने आरोप लगाया है, कि शंकर ने एल्टो कार लिए जाने हेतु पूर्व में पचास हजार लिए थे, और अब बिजनेस किए जाने लिए दो लाख रुपए की मांग रहे थे एवं पैसे न मिलने के चलते ही आए दिन बेटी सोनी को जान से मार देने की धमकी भी देते थे। अंदेशा है, कि पैसों के लिए दामाद शंकर व समधी लल्ला और उसकी पत्नी ने दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया और हत्या करके मौके देख उसको फंदें से लटका दिया।पिता की तहरीरपर पुलिस ने इन्हीं तीन को नामजद करते दहेज प्रथा जैसी गंभीर धाराओं मुकदमा पंजीकृत किया है। वहीं घटना स्थल पहुंचकरके क्षेत्राधिकारी रघुवीर सिंह भी जांच पड़ताल की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया है, कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि मुकदमा पंजीकृत करके आरोपियों के तलाश भी शुरू कर दी गई है पीएम रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।  बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

 

Don`t copy text!