सरकार आम जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी भूल चुकी है,अरविंद कुमार सिंह गोप

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी । मौजूदा सरकार आम जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी भूल चुकी है पर हम समाजवादी लोग सरकार को आम जनता की समस्याएं एवं सरकार की जनता के प्रति क्या जिम्मेदारी है इस की याद दिलाते रहेंगे और जब तक जन समस्याएं समाप्त नहीं होगी हम समाजवादी चुप नहीं बैठेंगे। उक्त विचार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने पूर्व प्रमुख नन्हे सिंह यादव की अध्यक्षता एवं निवर्तमान जिला सचिव पवन वर्मा के संचालन में में विधानसभा जैतपुर के ग्राम सभा मुरलीगंज मे आकाश विश्वकर्मा द्वारा आयोजित स्वागत सम्मान समारोह में उपस्थित विधानसभा के पदाधिकारी और ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

राष्ट्रीय सचिव ने कार्यक्रम आयोजक आकाश विश्वकर्मा को सफल कार्यक्रम की बधाई देते हुए कहा कि हर जाति व धर्म के लोगों को साथ जोड़कर चलना ही समाजवादी पार्टी का लक्ष्य, हर बूथ पर हर बिरादरी हर धर्म के लोगों का बराबर समावेश होगा तभी हम अपने लक्ष्य को पाने में सफल होंगे। पार्टी में बूथ पर संघर्ष करने वाला ही सबसे महत्वपूर्ण है सच माने में पार्टी का बड़ा नेता यही है इन्हीं की मेहनत और संघर्ष के बलबूते सरकारें बनती और बिगड़ती हैं हमारे बूथ नेताओं का सम्मान ही हमारी प्रथम प्राथमिकता है आने वाला निकाय चुनाव हो या 2024 का लोकसभा चुनाव सब में इन बूथ नेताओं का ही महत्वपूर्ण योगदान रहता है हमारे नेता अखिलेश यादव का बिल्कुल साफ स्पष्ट दिशानिर्देश है हमारे बूथ कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान होना चाहिए और जो नेता संघर्ष मे साथ निभाने वाले साथी का सम्मान नहीं करता। उस नेता का भी कभी सम्मान नहीं मिलता। इसलिए हम सबको पूरी मेहनत और ईमानदारी से अपने अपने बूथ को पार्टी द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार ही तैयारी करनी है, तभी इन मायावी लोगों से हम दो कदम आगे हो पाएंगे। सत्ता में बैठे यह मायावी लोग कब कौन सा शगुफा जनता के बीच में फैलाने लगे इसका कोई भरोसा नहीं यह ना महंगाई पर बात करते हैं ना बेरोजगारी पर और नायक किसानों की समस्याओं को समझना चाहते हैं किसानों आलू बर्बाद हो गया गेहूं की खरीद नहीं हो रही है पर मौजूदा सरकार नए-नए शगूफे फैला कर आम जनता को फिर से ठगने का मंसूबा बनाए बैठी है इससे बचने के लिए हम सबको अपना-अपना बूथ मजबूत करना ही होगा तभी हम इस बड़ी लड़ाई को जीत पाएंगे।
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले ही आकाश विश्वकर्मा और उनकी टीम के द्वारा जैतपुर रोड प्रमुख अतिथि का ढोल नगाड़ों के साथ फूल मालाओं से जोरदार स्वागत करते हुए सैकड़ों मोटरसाइकिल के काफिले के साथ कार्यक्रम स्थल तक ले गए उसके पश्चात कार्यक्रम स्थल पर मुख्य अतिथि का 51 किलो की माला से जोरदार स्वागत किया गया।
स्वागत सम्मान समारोह में मुख्य रूप से पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, पूर्व प्रमुख नन्हे सिंह यादव, कार्यक्रम आयोजक आकाश विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र वर्मा पप्पू, अजय वर्मा बबलू, नसीम कीर्ति, पूर्व प्रदेश सचिव राजेश यादव बबलू, पूर्व जैतपुर चेयरमैन रियाज अहमद, प्रमुख हसमत अली गुड्डू, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान, जिला सचिव पवन वर्मा, लल्ला यादव, संतोष रावत, आनंद वर्मा पूर्व प्रधान, महमूद आलम, संजय वर्मा, इंद्रपाल यादव, ज्वाला प्रसाद विश्वकर्मा प्रधान, राकेश वर्मा, चंद्रशेखर रावत पूर्व प्रधान, मुरारी लाल शर्मा, कमल शर्मा, रामशंकर, कृष्ण कुमार शर्मा, कृष्णानंद विश्वकर्मा, पुत्ती लाल विश्वकर्मा, कमलेश चंद्र, आनंद वर्मा, गणेश वर्मा, रंजीत वर्मा, लालजी वर्मा आदि तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता व भारी संख्या में ग्रामवासी माताएं बहने उपस्थित रही।बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!