गैंगस्टर जुल्फी मियां पर गिरी पुलिस प्रशासन की गाज 09 करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपये कीमत की अचल सम्पत्ति हुई कुर्क

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी। गैंगस्टर के आरोपी की पचास दुकानों को प्रशासन ने शील कर अपने कब्जे में ले लिया है। गैंगस्टर के विरुद्ध की गई इस प्रशासनिक कार्रवाई से हड़कंप मच गया। रविवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार सुरेन्द्र कुमार एवं पुलिस उपाधीक्षक जटाशंकर मिश्रा की अगुवाई में राजस्व एवं पुलिस टीम ने बदोसरांय कस्बे में पैदल मार्च करते हुए गैंगस्टर सैय्यद मोहम्मद मेंहदी उर्फ जुल्फी मियां की सम्राट मार्केट में पहुंच कर एक एक करके सभी 50 दुकानों को शील करा दिया। भारी पुलिस बल की उपस्थिति में हुई इस कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों ने अपने बैनामे के कागजात तहसीलदार को दिखाते हुए अपनी बेगुनाही साबित करने का प्रयास किया। जिसे प्रशासन ने दरकिनार करते हुए कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश पर यह कार्यवाही की जा रही है आप लोग न्यायालय में अपना दावा पेश करना। वहीं कुछ दुकानदारों ने चुपचाप अपना समान दुकानों से निकाल कर दुकानों को खाली कर दिया। इस गैंगस्टर की पूर्व मे ग्राम हजरतपुर में 72 लाख रुपए कीमत का भूखंड भी प्रशासन द्वारा कुर्क किया जा चुका है।मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

 

 

Don`t copy text!