मोटे अनाज पर संगोष्ठी का आयोजन

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

सिद्धौर, बाराबंकी। भाजपा किसान मोर्चा द्वारा रविवार को देवीगंज मण्डल में मोटे अनाज पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। किसान मोर्चा देवीगंज मण्डल के उपाध्यक्ष निर्मल मिश्र के गैरिया स्थित आवास पर आयोजित इस संगोष्ठी के मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश अवस्थी रहे। कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। अपने संबोधन में किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ने मोटे अनाज पर किसानों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार मोटे अनाज को बढ़ावा देने का काम कर रही है। मोटे अनाज की बुआई की खातिर सरकार किसानों को निःशुल्क बीज उपलब्ध करवा रही है। संगोष्ठी में मण्डल अध्यक्ष राकेश लोधी, पंकज सिंह, महामंत्री पंकज तिवारी, अंजनी शुक्ला, सुरेश वर्मा, आशुतोष नरायन बक्स सिंह आदि लोग मौजूद रहे। नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!