रामनगर, बाराबंकी। आरपीएफ बुढ़वल पर तैनात सिपाही के साथ एक व्यक्ति द्वारा मारपीट करने व दांत से काटने पर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। रेलवे ने भी रेल अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरपीएफ बुढ़वल इंचार्ज के मुताबिक बीती रात साढे सात बजे सिपाही नेमी सिंह व विजय बहादुर सिंह बुढ़वल से सुंधिया मऊ स्टेशन डियूटी पर जा रहे थे। अमोली कला बाजार के निकट एक व्यक्ति ओवर टेक करके मोटरसायकिल लाकर सामने खड़ी कर दिया और कहने लगा कि तेल खत्म हो गया है। सिपाहियों ने कहा कि सड़क से हटाकर अलग गाडी खड़ी करें तो वह सिपाही नेमी सिंह को मारने लगा तथा बाए कंधे पर दांत से काट लिया। दोनो सिपाहियों ने उसे पकड़ लिया तो उसने अपना नाम राजू सिंह उर्फ़ मंशा सिंह बताया। उसे दोनो सिपाही पोस्ट ला रहे थे कि उसके एक अन्य साथी लल्ला सिंह ने आकर उसे छुड़ा लिया। इस संबंध मे थाना रामनगर तथा रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। सूचना उच्च अधिकारियों को भेजी गई है।नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
Related Posts

