जैदपुर बाराबंकी । प्रधानमंत्री आवास योजना मे हो रही खानापूरी से आम जनमानस हुये बेहाल सालो साल बीत गये और नही मिला आवास का पैसा। दर दर की ठोकर खा रहे लाभार्थियों की नही हो रही है सुनवाई। मुख्यमंत्री पोटल पर शिकायतों का भी नही हो रहा है कोई असर विभाग द्वारा हो रही घोर लापरवाही को देखते हुए चेयरमैन प्रतिनिधि रियाज अहमद ने परियोजना अधिकारी सहित डी सी व आलाधिकारियो से शिक़ायत की है। फिर मामला जस की तस बना हुआ है। ऐसे मे इन गरीबों को छत मिलना टेढ़ी खीर बनी हुई है। जब प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी का सपना हर गरीब का होगा अपना घर अधूरा होता दिख रहा है। नरेन्द्र मोदी जी की सबसे बड़ी योजना की छवि धूमिल करने मे डूडा विभाग कोई कसर बाकी नही रखे हुये है।
बताते चले कि नगर पंचायत जैदपुर मे प्रधान मंत्री आवास योजना के अन्तर्गत भारी संख्या मे लोगो को चिन्हित कर लाभ दिलाने हेतु डी पी आर 796/ 573/290/50 134 आदि सूचियों को तैयार कर लोगों को आवास का पैसा दिलाने के कार्य मे किसी की पहली किस्त नही मिली तो कोई दूसरी किस्त की राह देख रहा है वहीं लोगों ने तीसरी किस्त की आस भी छोड़ दी है । क्यो कि सैकड़ो की संख्या मे लाभार्थियों की तीसरी किस्त नही आयी है और सरवेयर द्वारा दो लाख मे कम्प्लीट आवास करने का दबाव बनाया जा रहा है।जब कि ऐसा करना सम्भव नही है। वही सी एल टी सी द्वारा तीसरी किस्त की जांच भी अधूरी पडी है। यही नही वर्षो से आवास की आस लगाये बैठी यासमीन बानो पत्नी अशफाक, आरफा बेगम अंसार, कैंसर जहा पत्नी रहमत अली अनीसा पत्नी रामू शहाना अंजुम पत्नी इजाज , अनीसा पत्नी इसलाम, शाहनाज पत्नी आमीन आसमां बानो पत्नी वैस, परवीन पत्नी कययूम, जीना पत्नी दीपक सहित भारी संख्या में लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री पोटल पर शिकायत की है जो बेअसर साबित हुई। वहीं नगर पंचायत जैदपुर मे आवास को लेकर दलालों का बोलबाला चर्म सीमा पर है।वही दस माह पहले कानून गो आशुतोष सिह लेखपाल दिनेश लेखपाल चन्द्र सेन की टीम ने 102/ 233/390/ 94 की डीपीआर की जांच कर पात्रों को चिन्हित कर सुची डूडा विभाग के हवाले कर दिया था जिसे विभाग दबायें बैठी गरीबों की बेबसी का तमाशा देख रहा। वही सैकड़ो की संख्या मे नये आवेदन शायद आज तक देखे तक नही गये। जब लेखपाल दिनेश सिंह की कार्य शैली पर भी सवालिया निशान उठ रहा है। ज्ञात हो कि हल्का लेखपाल दिनेश सिंह का कहना है कि भारी संख्या मे पात्रों के प्रार्थना विभाग को भेज दिया गया है जबकि सरवेयर परवीन पान्डे व रोहित सिंह बताते है विभाग तक नही पहुंचे है ऐसे मे लाभार्थियों की हालत दौडते दौडते पागलो की तरह हो गयी है। इस समस्या को लेकर चेयरमैन प्रतिनिधि रियाज अहमद ने सरवेयर परवीन पान्डे व रोहित सिंह से बात की तो बताया गया कि हम लोगो ने फाइल तैयार कर विभाग को सुपुर्दग कर दिया है बाकी आलाधिकारी का कार्य है। वहीं परीयोजना अधिकारी से बात की गयी तो बताया गया कि जल्द निस्तारण किया जायेगा।
Related Posts

