सूरतगंज बाराबंकी। रामनगर थाना क्षेत्र के किशुनपुर गांव में बीती रात बेखौफ बदमाश खिड़की तोड़कर घर में घुस गया घर में घुसे बदमाशों ने प्रार्थी विकास सिंह की मां की कनपटी पर तमंचा रख सो रहे परिवार के अन्य सदस्यों के कमरे में बाहर से कुंडी लगा कर दो सोने की चेन,एक जोड़ी सोने टप्स,चार जोड़ी पायल, एक जोड़ी सोने का बाला,एक जोड़ी सोने का झाला,एक जोड़ी सोने की बाली,छह सोने के कंगन,एक मंगलसूत्रलाख रुपए नगद बदमाश चुरा ले गए जिसकी सूचना विकास सिंह पुत्र शोभाराम सिंह निवासी किशनपुर ने थाना प्रभारी रामनगर केके मिश्र से न्याय की गुहार लगाई है। जिस बाबत हमारे संवाददाता ने थानाध्यक्ष रामनगर के०के०मिश्र से बात की तो उन्होंने बताया प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा चोरों के आतंक से फिलहाल क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
सुधीर कुमार रावत क्राइम रिपोर्टर बाराबंकी

