शिक्षक कल्याण परिषद की बैठक सेवानिवर्त शिक्षक अवधराम वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। शनिवार को ब्लाक संसाधन केंद्र बड़ागांव मे उत्तर प्रदेश सेवानिवर्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद की बैठक सेवानिवर्त शिक्षक अवधराम वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन हुई जिसमे ओमप्रकाश वर्मा को दूसरी बार सर्वसम्मति से मसौली इकाई का अध्यक्ष चुना गया ।
जिला महामंत्री देवी प्रसाद मिश्रा एव बंकी ब्लाक अध्यक्ष सुंदरलाल यादव के पर्यवेक्षण मे हुई कार्यकारिणी गठन मे उपस्थित सेवानिवर्त शिक्षकों ने नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए ओमप्रकाश वर्मा को अध्यक्ष, शिवनाथ वर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विश्राम सिंह, कमालुद्दीन किदवाई, विद्याप्रसाद वर्मा , मुरलीधर पाठक, केतकीदेवी को उपाध्यक्ष, रामनरेश वर्मा को मंत्री, जग्गनाथ प्रसाद को कोषाध्यक्ष, पुत्तीलाल यादव को संयुक्तमंत्री को सर्वसम्मति से नामित किया गया। रामशंकर वर्मा, श्रीराम मौर्य, राममनोहर वर्मा,बरसाती लाल, वेशराम वर्मा को संगठन मंत्री व मयाराम वर्मा को प्रचारमंत्री की जिम्मेदारी दी गयी हैं । बैठक मे इस वर्ष सेवानिवर्त होने वाले शिक्षक मेवालाल, मनीराम, अशोक कुमार व मीना खातून को माला पहनाकर स्वागत किया गया ।
नवनियुक्त ब्लाक अध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा ने सेवानिवर्त शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक समाज सुधारक होते है सेवानिवृत्ति के बाद समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है क्योंकि शिक्षक ही जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैलाते है, जिससे बच्चे अपने जीवन और करियर को सही दिशा में अग्रसर करते हैं उन्होंने सेवानिवर्त्त शिक्षको एव शिक्षिकाओं को आसश्वत करते हुए कहा कि संगठन के संचालन में पूरी तरह पारदर्शिता का ध्यान रखा जाएगा।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!