नगर में मदर्स डे धूमधाम के साथ मनाया गया स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चो ने अपनी मां के सम्मान में

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं

बिसौली। नगर में मदर्स डे धूमधाम के साथ मनाया गया स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी मां के सम्मान में मां से जुड़े गीतों पर नृत्य कर सबका मन मोह लिया इधर माताओं ने भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपने बचपन को याद किया


कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस क्षेत्राधिकारी पवन कुमार की धर्मपत्नी श्रीमती वशुधा एवं जायट्स ग्रुप महिला समृद्धि की अध्यक्ष ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने स्कूली बच्चों और उनकी माताओं ने मां के सम्मान में नृत्य की प्रस्तुति कर सबका मन मोह लिया वहीं श्रीमती वसुधा ने मां तू कितनी अच्छी है गीत प्रस्तुत कर लोगों की तालियां बटोरी मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया इस अवसर पर मीना अग्रवाल, प्रधानाचार्य खुशबू आनंद, स्वाति गुप्ता, पारुल अग्रवाल, अंजलि अग्रवाल, राधिका, मानसी, रेनू, मोनिका, सरिता वार्ष्णेय, प्रीती आदि मौजूद रही।

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं

Don`t copy text!