देवा चेयरमैन हारून वारसी ने किया मेधावियों का सम्मान

, बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

देवा, बाराबंकी। देवा शिक्षा क्षेत्र के प्रयाग पब्लिक स्कूल में छात्रों का परीक्षाफल वितरण व मेधावी छात्र सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 0 एम एल सी अवनीश सिंह व देवा के निवर्तमान चेयरमैन मो.हारून वारसी रहे। विद्यालय में आयोजित फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र अभिनव, अक्षत, समद, अनिक, आराध्या, वैष्णवी, सृष्टि, दीप्ति, आशू सिंह व आकृति को एमएलसी स्नातक लखनऊ इंजीनियर अवनीश सिंह ने पुरस्कृत किया तथा विद्यालय के मेधावी छात्र छात्राओं को नगर पंचायत देवा के नवनिर्वाचित चेयरमैन मो. हारून वारसी ने स्मृति चिन्ह प्रदान किया इस मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष सतनाम शर्मा, प्रधानाचार्य राजा हिमांशु शर्मा, उप प्रधानाचार्य संजय सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे स वहीं भयारा, देवा रोड स्थिति प्रतिभा इन्टर कालेज में तृतीय बड़े मंगल के उपलक्ष में भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ अवनीश सिंह स्नातक एम.एल.सी लखनऊ के द्वारा हनुमान जी के चित्र के सम्मुख धूप एवम् फूल माला अर्पित कर किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के लोगो के साथ विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधक,शिक्षक तथा हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं एवं श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया।, बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!