थाना मुजरिया क्षेत्र के गांव में जमकर चले लाठी-डंडे, 8 लोग गंभीर रूप से घायल
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। थाना मुजरिया में पैसों के लेनदेन पर दो पक्षों में बृहस्पतिवार की रात गाली गलौज के बाद जमकर हुई लाठी-डंडों से मारपीट के मामले में आधा दर्जन महिलाओं सहित 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध मामले की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई हैI ग्राम नगला भिंड में प्रेमसिंह पुत्र डोरीलाल ने अपासी के पैसे मांगे जाने पर खेत पर प्रेम सिंह के परिवार जनों का दरियाव पुत्र बलदेव तथा खेमकरन दरियाव के मध्य जमकर लाठी-डंडे गाली-गलौज व जमकर हुए विवाद के वाद एक दूसरे को जान से मार देने की धमकी दी गई। जिसमें प्रेमसिंह पक्ष के उनकी भाभी ईश्वरबत्ती पत्नी नाथूराम खुद नाथूराम घायल हो गए। जबकि दरियाव पक्ष के खुद दरियाब उनकी पत्नी राम बेटी पुत्र वधू धारानी पुत्र खेमकरन 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई हैI
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

