रामसनेहीघाट बाराबंकी। छोटी हनुमानगढ़ी भिटरिया मंदिर पर बुधवार को समाजसेवी विक्की अग्रवाल द्वारा शरबत का वितरण किया गया। जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। नगर पंचायत रामसनेहीघाट निवासी समाजसेवी व प्रमुख व्यवसाई विक्की अग्रवाल द्वारा बुधवार को भिटरिया चौराहा स्थित छोटी हनुमान गढ़ी मंदिर पर सुबह करीब 11ः00 बजे से शरबत (ठंढाई) वितरण का आयोजन शुरू हुआ जो शाम करीब 3ः00 बजे तक अनवरत चलता रहा, इस दौरान मंदिर पहुंचे हजारों भक्तों ने महाबली के प्रसाद के रूप में वितरण किए जा रहे हैं सरबत का प्रसाद लेकर महाबली से प्रार्थना की, इस दौरान आयोजक समाजसेवी विक्की अग्रवाल ने बताया मंगलवार को क्षेत्र में तमाम स्थानों पर शरबत सहित पूडी सब्जी आदि का जेष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगल पर वितरण किया गया था तमाम स्थानों पर होने के कारण उन्होंने बुधवार को छोटी हनुमानगढ़ी मंदिर भिटरिया पर सरबत वितरण का आयोजन रखा। इस दौरान मंदिर के पुजारी भैरव प्रसाद तिवारी सहित दीपक आज तमाम लोग मौजूद रहे। नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

