टेंपो और इको कार की आमने-सामने भिड़ंत में दो लोगों की मौत कई घायल मौके पर पहुंची पुलिस

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं

बिसौली। मुरादाबाद – फर्रुखाबाद हाइवे पर फैजगंज बेहटा पेट्रोल पंप के समीप टेंपो और ईको कार की आमने-सामने भिड़ंत में दो लोगों की मौत कई घायल मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार को अस्पताल भेजा तथा मृतकों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेज दिया है ।

बुधवार को सुबह कस्बे के समीप स्थित पेट्रोल पंप के सामने हाइवे पर चंदौसी की ओर से जा रहे टेंपो तथा बिसौली की ओर से आ रही ईको कार आमने-सामने भिड़ गई । टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो में सवार कस्बा फैजगंज निवासी राजाराम वाल्मीकि (45) पुत्र रामचन्द्र वाल्मीकि व गांव गुसाईं बेहटा थाना बिल्सी निवासी फुलवारी पुत्र तोताराम (60) की मौत हो गई । मृतक राजाराम का बेटा राहुल भी गंभीर रूप से घायल हो गया । सुबह सुबह हुई टेंपो और ईको की भिड़ंत में कस्बे के तमाम लोग इकट्ठा हो गए सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने आनन-फानन में घायल को उपचार हेतु आसफपुर पीएचसी भेज दिया । तथा दोनों मृतकों को पंचनामा भर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेज दिया । एसओ सिद्धांत शर्मा ने बताया की दोनों वाहनों को थाने भिजवा दिया है कार का चालक अभी फरार है।

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं

Don`t copy text!