शिक्षक ज्ञान वह शस्त्र जिससे समाज की बुराइयों से लड़ा जा सकता है ।।हाफिज इरफान

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। अलहफीज एजूकेशनल अकडमी के  छात्र अनस जमशेद अंसारी वलद जनाब फुरकान अंसारी द्वारा वर्ष 2021-22 हाईस्कूल परीक्षा में जनपद बदायूं में तृतीया  स्थान तथा सहसवान क्षेत्र में प्रथम स्थान हासिल करने से उसने अपने माता पिता तथा इलाके का नाम रोशन किया है अनस जमशेद अंसारी ने 97% अंक हासिल किए थे अनस जमशेद को समाजसेवी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य हाफिज इरफ़ान अंसारी ने उनके घर पहुंच कर गुलदस्ता भेंट व शा्ल ओढ़ाकर सम्मानित किया वाह  अनस की  हौसला अफजाई की उन्होंने अनस के पिता फुरकान अंसारी को बेटे की कामयाबी पर मिठाई खिलाकर मुबारकबाद दी
।इस मोके पर हाफ़िज़ इरफान ने कहा कि बच्चे का सिविल सेवा तक पहुंच कर राष्ट्रसेवा का जो ख्वाब है मौला उसे पूरा करे मेरी यही कामना है उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह शस्त्र है जिससे जमाने की बुराइयों से लड़ा जा सकता है और तरक्की हासिल की जा सकती है, अनस जमशेद अंसारी ने कहा कि मैंने तो बस मेहनत से पढ़ाई की थी जनपद बदायूं तथा सहसवान तहसील में सर्वोच्च अंक पाने वालों की सूची में स्थान उनके माता-पिता द्वारा दी गई दुआओं के चलते मिला  पैशे से शिक्षण कार्य मैं लगे फुरकान अंसारी ने बताया कि शिक्षा के प्रति दिलचस्पी हमारे परिवार खानदान की सबसे पहली प्राथमिकता है। श्री अंसारी ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य हाफ़िज़ इरफान का शुक्रिया अदा करते हुए कहा आपके दिए हुए हौसले से मेरे बच्चे का मनोबल और ज्यादा बढ़ गया है इस तरह के अमल से प्रतिभाशाली छात्र छात्राएं और भी प्रेरित होंगे और शिक्षा के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ेगी। इस मौके पर सोशल ऐक्टिविस्ट अजमल अंसारी,व समाजसेवी मुकर्रम अंसारी ने भी बच्चे को मुबारकबाद व दुआओं से नवाजा।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!