सड़क पार कर रहे ग्रामीण को डंपर ने मारी टक्कर गंभीर रूप से घायल ग्रामीण को पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं
बिसौली। इस्लामनगर मार्ग स्थित गांव सिद्धपुर कैथोली पर सड़क पार कर रहे ग्रामीण को डंपर ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रैफर किया गया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिद्धपुर कैथोली में शिव मंदिर पर भंडारा हो रहा है। गांव निवासी युवक नेपाल पुत्र अशर्फी भंडारे का प्रसाद लेने मंदिर जा रहा था। सड़क पार करते समय युवक तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आ गया। परिजन घायल युवक को सीएचसी लाए जहां से उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया।
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं

