अज्ञात युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। बीते कई दिनों से कोटवा गांव के निकट घूम रहे एक 25 वर्षीय अज्ञात युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । मृतक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था।
रविवार को रेलवे विभाग के कर्मचारी की सूचना पर पहुंची मसौली पुलिस ने रेलवे लाइन के किनारे से एक 25 वर्षीय अज्ञात युवक के शव को बरामद किया उपनिरीक्षक चंद्र कुमार शुक्ला ने शव के शीनख्त की कोशिश की तो ग्रामीणों ने बताया मृतक बीते कई दिनों से गाँव के इर्दगिर्द घूम रहा था जिसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। आज सुबह युवक रेलवे लाइन पर खड़ा था तभी आयी ट्रेन की चपेट मे आने से युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

